पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से डिवाइडर से टकराई डीसीएम, चालक घायल

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात क़रीब एक बजे तेज रफ्तार डीसीएम का टायर फटने से वाहन डिवाइडर से टकरा गया। इस दुर्घटना में चालक योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी हैदरगढ़ के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से डिवाइडर से टकराई डीसीएम, चालक घायल

हैदरगढ़ (बाराबंकी), संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार डीसीएम का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात एक डीसीएम लखनऊ की ओर जा रही थी। एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 48 के पास पहुंचते ही वाहन का अगला टायर अचानक फट गया। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वाहन चला रहे फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना क्षेत्र के नगला निवासी 30 वर्षीय चालक योगेश कुमार घायल हो गया।सूचना

मिलने पर पहुंची यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु करा दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।