कारों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच नाजुक
झांसी-खजुराहो एनएच पर बंगरा में तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झांसी। झांसी-खजुराहो एनएच पर बंगरा में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घायलों की पहचान
मध्य प्रदेश के भिंड निवासी कृष्णकांत अपने दोस्त अनिल परिहार, गोलू और अनुराग शर्मा के साथ बागेश्वर धाम दर्शन-पूजन को गए थे। बीती देर शाम सभी लोग वापस घर जा रहे थे। जैसे ही चालक कार लेकर बंगरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी सामने से एक अन्य कार आ रही थी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर की गंभीरता
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों कारों के परखचे उड़ गए। उसमें सवार कृष्णकांत अपने दोस्त अनिल परिहार, गोलू, अनुराग व दूसरी कार में सवार छतरपुर निवासी अनूप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। तहसीलदार ललित पांडे ने भी घटना स्थल पर पहुंचे।
घायलों को अस्पताल पहुँचाना
राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं क्षेत्रवासियों की मानें तो कांवड़ यात्री ओरछा से जल लेकर केदारेश्वर धाम, मऊरानीपुर की ओर जाते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर हाइवे पर कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कहीं-कहीं एक एकल मार्ग होने से हादसे का सबब बन रहा है।


