आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन युवक गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर गुरुवार को दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हरियावां में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन युवक गंभीर घायल

हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर बिलहरी गांव के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हरियावां भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिहानी की ओर से आ रही बाइक पर सवार प्रिंस शर्मा (19) निवासी ग्राम उमरसेड़ा, थाना हरियावां तथा हरदोई की ओर से आ रही दूसरी बाइक पर सवार सोनू निवासी ग्राम मीरपुर मजरा पूरबहादुर थाना देहात कोतवाली व पवन निवासी ग्राम चूल्हा थाना सुरसा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हरियावां थाना प्रभारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन युवक गंभीर घायल