अज्ञात वाहन की टक्कर से एएसआई गंभीर रूप से घायल
तोरपा में रविवार शाम को एक सड़क हादसे में एएसआई जलेश्वर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बाइक से लौटते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हुए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया।

तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा-तपकरा मुख्य पथ पर कमड़ा गांव के समीप रविवार शाम करीब सात बजे हुए सड़क हादसे में तपकरा थाना के एएसआई जलेश्वर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर और एक आंख में गंभीर चोट आई है। बताया गया कि एएसआई जलेश्वर उरांव शाम को तोरपा से फल लेकर बाइक से तपकरा लौट रहे थे। इसी दौरान कमड़ा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया:हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल एएसआई को एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल तोरपा पहुंचाया गया।
यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तपकरा थाना प्रभारी और पुलिस के जवान रेफरल अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।


