कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र में बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मुकेश और सतीश वर्मा सेमरी जा रहे थे, जब पीछे से एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।

श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम चितईपुर निवासी मुकेश वर्मा (25) सोमवार को किसी काम से सेमरी की ओर जा रहे थे। साथ ही बाइक पर उनके भाई सतीश वर्मा (30) भी बाइक पर सवार थे। सेमरी खरगौरा मार्ग पर केवलपुर मोड़ के निकट पीछे से आ रही कार बाइक से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।


