ट्रक की ठोकर से बाइक सवार घायल
हिन्दुस्तान, भागलपुर
सबौर में बाईपास थाना क्षेत्र के फोरलेन सर्विस एप्रोच पथ पर एक ट्रक ने बाइक सवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को मायागंज अस्पताल भेज दिया है। बाइक सवार जितेंद्र कुमार की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है।

सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के फोरलेन सर्विस एप्रोच पथ के समीप शुक्रवार सुबह ट्रक की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर घायल बाइक सवार को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। घायल बाइक सवार बाईपास थाना क्षेत्र के मुखेरिया निवासी जितेंद्र कुमार बताया जाता है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से बाइक एवं ट्रक को जब्त कर थाना परिसर लाया। ट्रक एप्रोच पथ पर चढ़ रहा था और वही बाइक एप्रोच पथ से सर्विस रोड में उतर रही थी। बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि बाइक सवार की हालत खतरे से बाहर है।


