चैनपट्टी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन दोस्त जख्मी, एक गंभीर
गोपालगंज में एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान युवकों की एक बाइक को अन्य वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गोपालगंज। नगर थाने के चैनपट्टी गांव के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोस्तों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है।
घटना का विवरण
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाने के रामपुर माधो गांव के वीरेन्द्र शर्मा का 25 वर्षीय बेटा गोविन्दा शर्मा, मनीर आलम का 24 वर्षीय बेटा इमराज अली व शेषनाथ यादव का 25 वर्षीय बेटा सोनू कुमार यादव एक बाइक पर सवार होकर गुरुवार को गोपालगंज शहर में किसी काम के लिए आए हुए थे। काम होने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। वे जैसे ही नगर थाने के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों की प्रतिक्रिया
हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद जख्मी लोगों को इलाज के लिए लेकर मॉडल सदर अस्पताल में पहुंची। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)


