बस की टक्कर से दंपती-बेटी घायल, चालक फरार

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

पथरी के मुस्तफाबाद बस स्टैंड पर स्कूटी सवार एक दंपती और उनकी बेटी को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दंपती की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बस की टक्कर से दंपती-बेटी घायल, चालक फरार

पथरी। मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था के बस स्टैंड पर स्कूटी सवार दंपती और उनकी बेटी को सामने से बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दंपती की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने रविवार को तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हरसीवाला निवासी अमित कुमार ने फेरूपुर चौकी में तहरीर देकर बताया कि उनका भाई सुमित अनुराग 12 सितंबर को पत्नी निशु और बेटी जिया के साथ स्कूटी से हरिद्वार दवाई लेने गए थे।

शाम करीब छह बजे तीनों स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था के बस स्टैंड के पास पहुंचते ही लक्सर की ओर से आ रही बस के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में जाकर उनकी स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमित, उनकी पत्नी निशु और बेटी जिया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को धनपुरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें ज्वालापुर स्थित भूमानंद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार सुमित और उनकी पत्नी निशु की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बेटी जिया के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

Sagar Joshi

लेखक के बारे में

Sagar Joshi

शॉर्ट बायो : सागर जोशी, पिछले 13 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में हरिद्वार ब्यूरो इंचार्ज हैं।


परिचय एवं अनुभव
सागर जोशी हरिद्वार की पत्रकारिकता का जाना पहचाना नाम हैं। 2022 से हरिद्वार इंचार्ज की भूमिका में रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सागर ने राष्ट्रीय सहारा से वर्ष 2013 में हरिद्वार से करियर शुरू किया। इसके बाद दैनिक जागरण और दो बार अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में उन्होंने काम किया। हरिद्वार के अलावा रुड़की और देहरादून में भी काम किया। वर्ष 2017 में बतौर रिपोर्टर हिन्दुस्तान में शुरुआत की और कुंभ 2021 में बेहतर कवरेज के बाद हिन्दुस्तान में स्टाफ रिपोर्टर बनने का मौका मिला। 2021 में देहरादून में काम करने के बाद 2022 में हरिद्वार ब्यूरो का इंचार्ज बनाया गया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान से करने के कारण राजनीति की समझ है। प्रदेश के सबसे अधिक अपराध वाले जिला हरिद्वार में काम करने के कारण अपराध में अच्छी पकड़। छह सालों का क्राइम रिपोर्टर का अनुभव।


विजन
खेल, क्राइम, अध्यात्म, राजनीतिक ऐनालिसिस विषयों में सागर की समझ है। इसके अलावा ग्राउंड रिपोर्टिंग के अलावा नगर निगम, प्रशासन समेत कई एक्सलूसिव स्टोरी पर जोर होना चाहिए। सागर का मानना है कि एक अच्छे रिपोर्टर में केवल खबर लिखने की क्षमता ही नहीं, बल्कि कई मानवीय गुण भी होने चाहिए। रिपोर्टर हमेशा सवाल पूछने वाला और आसपास हो रही घटनाओं के प्रति सजग होना चाहिए। छोटी-सी जानकारी में भी खबर खोजने की क्षमता जरूरी है। सही और भरोसेमंद जानकारी देना पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिना पुष्टि के खबर न लिखना, कई स्रोतों से जानकारी लेना और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। रिपोर्टर को किसी पक्ष, दबाव या निजी विचार से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। सरल, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में लिखने की क्षमता जरूरी है ताकि आम पाठक भी खबर आसानी से समझ सके। लोगों से बात करने, भरोसा जीतने और सही सवाल पूछने की कला रिपोर्टर को बेहतर बनाती है। इंटरव्यू लेने की क्षमता सबसे जरूरी है। खबर समय पर देना अब पत्रकारिता का मूल नियम है। आज के दौर में मोबाइल जर्नलिज्म, सोशल मीडिया, फोटो-वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ होना भी जरूरी है।


उपलब्धियां
तीन बार हिन्दुस्तान होनहार का अर्वाड मिला। अर्द्धकुंभ 2016, कुंभ 2021 की मीडिया कवरेज के अलावा कई बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज। काम के अलावा घूमना और खेलना, खेल में क्रिकेट, शतरंज, तैराकी में महाराथ


विशेषज्ञता
खेल
क्राइम
घोटाले (स्कैम/करप्शन) से जुड़ी रिपोर्टिंग
गहरी पड़ताल करने की क्षमता
दस्तावेज़ पढ़ने और समझने की योग्यता
सरकारी फाइलें, ऑडिट रिपोर्ट, आरटीआई जवाब
गोपनीय स्रोतों को संभालने की क्षमता
डेटा और डिजिटल जांच कौशल।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबस की टक्कर से दंपती-बेटी घायल, चालक फरार