सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंडल की 10 मुक्केबाज बरसाएंगी पंच

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ में सीनियर महिला बॉक्सिंग मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में 10 भार वर्गों में 10 महिला मुक्केबाजों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित खिलाड़ियों में शामिल हैं बागपत, मेरठ, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर की मुक्केबाज।

सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंडल की 10 मुक्केबाज बरसाएंगी पंच

मेरठ। सीनियर महिला बॉक्सिंग मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर टीम घोषित कर दी गई है। इसमें 10 भार वर्गों में दस महिला मुक्केबाजों का चयन किया गया है। ये सभी चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी और बॉक्सिंग कोच के अनुसार मेरठ मंडल की ओर से 30 सितंबर को चयन ट्रायल आयोजित किए गए थे। ट्रायल के बाद जारी अंतिम सूची में बागपत की चार, मेरठ और गौतमबुद्धनगर की दो-दो तथा बुलंदशहर की दो मुक्केबाजों को जगह मिली है। चयनित खिलाड़ियों में 45-48 किग्रा भार वर्ग में बागपत की भूमि, 48-51 किग्रा में मेरठ की राशि शर्मा, 51-54 किग्रा में गौतमबुद्धनगर की संजली यादव, 54-57 किग्रा में बागपत की काजल रानी और 57-60 किग्रा में बागपत की शिवानी सैनी शामिल हैं।

इसी तरह 60-65 किग्रा में बुलंदशहर की वर्षा रानी, 65-70 किग्रा में बुलंदशहर की कोमल, 70-75 किग्रा में गौतमबुद्धनगर की जिया, 75-80 किग्रा में बागपत की स्नेहा और 80 किग्रा से अधिक भार वर्ग में मेरठ की अंशिका चौधरी का चयन हुआ है।

Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंडल की 10 मुक्केबाज बरसाएंगी पंच