नवोदय विद्यालय में सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा, छात्र लापता

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

भरथना के जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हो में सीनियर छात्रों ने जूनियर्स के साथ मारपीट की, जिसके बाद कक्षा आठ का एक छात्र लापता हो गया। परिजनों और पुलिस में हड़कंप मच गया। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन पर बच्चों की सुरक्षा में कमी का आरोप लगाया है। पुलिस लापता छात्र की तलाश कर रही है।

नवोदय विद्यालय में सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा, छात्र लापता

भरथना। जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हो में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कक्षा आठ का एक छात्र लापता हो गया। घटना की जानकारी से परिजनों से लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस व प्रशासनिक अफसर पहुंचे और छानबीन शुरू की। देर रात तक छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्रावास में ही रहते हैं। बुधवार की सुबह विद्यालय के स्टाफ को पता चला कि नगला ताल समथर काथा का रहने वाला कक्षा आठ का छात्र लापता है। इससे हड़कंप मच गया।

परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिजन विद्यालय पहुंचे। परिजनों ने जानकारी की तो पता चला कि कक्षा 11 में पढ़ने वाले कुछ बिगड़ैल छात्रों ने मंगलवार को अपने जूनियर कक्षा आठ के चार बच्चों के साथ मारपीट की थी। छात्र के पिता का आरोप है कि इसी से परेशान होकर उनका बेटा लापता हो गया है। उधर छात्र के लापता होने की जानकारी मिलने पर एसडीएम काव्या सी.व पुलिस थाना प्रभारी विक्रम सिंह पहुंचे और छानबीन की। अधिकारियों के सामने ही लापता और अन्य छात्रों के अभिभावकों सोनू गौतम, अजय कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, संध्या समेत अन्य ने सामूहिक रूप से आरोप लगाया कि विद्यालय में पढ़ने वाले उनके बच्चों को आए दिन सीनियर छात्र परेशान करते हैं। उनके साथ मारपीट भी की जाती है। अभिभावकों का कहना है कि मारपीट की घटनाओं में कई बच्चों को चोटें आई हैं, लेकिन विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रभावी रोकथाम नहीं की गई। परिजनों ने छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते तो छात्र के लापता होने जैसी घटना सामने नहीं आती। आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन समिति से जवाबदेही तय करने और दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटजे में लापता छात्र बुधवार सुबह लगभग पौने चार बजे विद्यालय के मेन गेट से बाहर जाते दिखाई दे रहा है, मामले की छानबीन की जा रही है।मामले की सूचना मिलते ही भरथना उपजिलाधिकारी काव्या सी., थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह समेत संबंधित अधिकारी विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों से घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस और विद्यालय स्टाफ लापता छात्र राठौर की तलाश में जुटा हुआ है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि लापता छात्र की तलाश की जा रही है और विद्यालय व हास्टल के दोषी कर्मचारियों की भी जांच हो हो रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनवोदय विद्यालय में सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा, छात्र लापता