रंगकर्मी नवीन बिष्ट हुए सम्मानित
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें साहित्य सृजन, उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पत्रकारिता में उनके कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया है। बिष्ट की आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और वे पारंपरिक संगीत व नाटक में भी सक्रिय हैं।
रंगकर्मी नवीन बिष्ट हुए सम्मानित
कमल पंत, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार व रंगकर्मी नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। साहित्य सृजन, उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण और पत्रकारिता के क्षेत्र में किए कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया। बता दें कि अब तक आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वह पारंपरिक गीतों के गायन, होली गायन व रामलीला मंचन में भी सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें:सीएम ने जनार्दन को सम्मानित किया


