आईएएस डॉ. मनीष ने एआई पर लिखी 8 पुस्तकों की शृंखला

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. मनीष रंजन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विभिन्न पहलुओं पर आधारित आठ पुस्तकों की श्रृंखला जारी की है। इन पुस्तकों में एआई की बुनियादी बातें, रोजगार, मानवीय रिश्ते और आगामी चुनौतियों जैसे विषय शामिल हैं। ये पुस्तकें प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।

आईएएस डॉ. मनीष ने एआई पर लिखी 8 पुस्तकों की शृंखला

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़े विभिन्न सवालों के बीच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. मनीष रंजन ने एआई के विविध पहलुओं पर आधारित आठ पुस्तकों की एक विस्तृत शृंखला तैयार की है। इसमें एआई की बुनियादी अवधारणाओं से लेकर रोजगार, मानव जीवन, रिश्तों, डीपफेक, सत्य, एआई गवर्नेंस और भविष्य की कार्य संस्कृति जैसे विषयों को शामिल किया गया है, जो प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। पहली पुस्तक ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: कॉन्सेप्ट्स ऐंड एप्लिकेशंस’ एआई की मूल अवधारणा और रोजमर्रा के जीवन में इसके उपयोग को समझाती है। दूसरी पुस्तक ‘एआई फॉर एवरीवन’ यह सवाल उठाती है कि एआई समानता लाएगा या नया विभाजन पैदा करेगा।

तीसरी पुस्तक ‘द फ्यूचर ऑफ ह्यूमन्स इन द एज ऑफ एआई’ मशीनों के बीच मानव जीवन, शिक्षा और समाज के भावी स्वरूप को रेखांकित करती है। चौथी पुस्तक ‘20 करियर्स दैट विल विन बाय 2033’ भविष्य के उन कौशलों की पहचान कराती है जो इंसानों को अपरिहार्य बनाए रखेंगे। पांचवीं पुस्तक ‘द न्यू साइकोलॉजी ऑफ लव’ एआई द्वारा हमारे निजी व सामाजिक रिश्तों में आ रहे बदलावों का विश्लेषण करती है। छठी पुस्तक ‘एआई ऐंड द वॉर फॉर ट्रुथ’ डीपफेक, भ्रामक जानकारियों और साइबर अपराधों से उत्पन्न चुनौतियों से रूबरू कराती है। सातवीं पुस्तक ‘विल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनस्लेव ह्यूमन्स बाय 2033?’ मानव नियंत्रण और मशीनी क्षमताओं के बीच की होड़ का विश्लेषण करती है, जबकि आठवीं पुस्तक ‘विन द एआई डिकेड’ आने वाले दशक में सफलता की व्यावहारिक रणनीतियां प्रस्तुत करती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईएएस डॉ. मनीष ने एआई पर लिखी 8 पुस्तकों की शृंखला