चिकित्सा प्रतिपूर्ति को समिति बनाने का विरोध
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की बैठक हुई, जिसमें चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए डॉक्टरों की समिति बनाने के आदेश का विरोध किया गया। पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ देने की मांग की। बैठक में कई सदस्य उपस्थित रहे और संचालन जिला मंत्री ने किया।

वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के सदस्यों की बैठक रविवार को कोषागार परिसर स्थित पेंशनर कक्ष में हुई। इसमें अध्यक्ष राजेश्वर पांडेय ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए डॉक्टरों की समिति बनाने और इसे ऑनलाइन भेजने के आदेश का विरोध किया गया। आदेश वापस लेने की मांग की गई। इसके अलावा आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ पेंशनरों को देने की मांग की गई। बैठक में केआर शास्त्री, आनंद लाल, संतलाल यादव, वंशीलाल जायसवाल, सुभाष सिंह, सीबी सिंह, उमेश बहादुर सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया।


