दो सितंबर को दो दिवसीय प्रवास पर रामपुर पहुंचेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
हिन्दुस्तान, रामपुर
भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी दो सितंबर को रामपुर में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचेंगे। वह पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और एक शोकग्रस्त परिवार को संवेदना देंगे। अगले दिन वह विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और आम लोगों से भेंट करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दो सितंबर को दो दिवसीय प्रवास पर दोपहर 1:45 बजे रामपुर पहुंचेंगे और 2:00 बजे शिरोमणि गेस्ट हाउस पहुंचकर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अपराह्न 3:00 बजे वह प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी लक्ष्मी नारायण के निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त करेंगे। प्रवास के दूसरे दिन तीन सितंबर को प्रात: 8:30 बजे नकवी अपने रामपुर स्थित निवास पर जनप्रतिनिधियों, प्रमुख सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधियों और आम लोगों से भेंट करेंगे।


