न्यायिक कार्य से अलग रहे अधिवक्ता
हिन्दुस्तान, सीवान
सीवान में वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र नाथ सिंह के निधन की खबर से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने शनिवार को न्यायिक कार्य से अलग रहकर जिलाअधिवक्ता संघ के सभागार में शोक सभा आयोजित की, जहां उनके व्यक्तित्व और कार्यों पर चर्चा की गई।

सीवान। सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता रविन्द्र नाथ सिंह के निधन की खबर सुनते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल अधिवक्ताओं ने शनिवार को अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखा। वहीं शोकाकुल अधिवक्ताओं के द्वारा जिलाअधिवक्ता संघ के सभागार में एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया। मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं के द्वारा उनके व्यक्तित्व एव कृतित्व कि चर्चा की गई


