महाधमनी फटने से हुई अमेरिकी सीनेटर लिंडसे की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम का शनिवार को निधन हो गया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, उनकी मृत्यु महाधमनी के फटने से हुई। मेडिकल जांच में यह हृदय संबंधी बीमारी का परिणाम बताया गया है। वॉशिंगटन डीसी के चिकित्सा परीक्षक ने बताया कि फोरेंसिक जांच अभी पूरी नहीं हुई है।

महाधमनी फटने से हुई अमेरिकी सीनेटर लिंडसे की मौत

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का शनिवार को अचानक निधन हो गया। प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत महाधमनी के फटने से हुई है। यह धमनियों में जमे वसा से जुड़ी गंभीर हृदय संबंधी बीमारी का परिणाम था। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वॉशिंगटन डीसी के मुख्य चिकित्सा परीक्षक के कार्यालय ने रविवार को बताया कि ग्राहम की मौत का प्रारंभिक कारण महाधमनी का फटना पाया गया है। हालांकि, मुख्य चिकित्सा परीक्षक डॉ. फ्रांसिस्को डियाज ने स्पष्ट किया कि फोरेंसिक जांच अभी पूरी नहीं हुई है। सूक्ष्म परीक्षण पूरे होने के बाद ही अंतिम मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा और मौत के कारण तथा उसकी प्रकृति का आधिकारिक तौर पर उल्लेख किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:बदले की भावना

महाधमनी शरीर की सबसे बड़ी और मुख्य धमनी है। यह हृदय के बाएं भाग से शुरू होती है और ऑक्सीजन से भरपूर शुद्ध रक्त को पूरे शरीर के अंगों तक पहुंचाने का मुख्य कार्य करती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमहाधमनी फटने से हुई अमेरिकी सीनेटर लिंडसे की मौत