‘सोशल मीडिया का युवा पर प्रभाव’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

डुमरी के पारसनाथ महाविद्यालय में 'सोशल मीडिया का युवा पर प्रभाव' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं ने सोशल मीडिया के सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर चर्चा की। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग की सलाह दी।

‘सोशल मीडिया का युवा पर प्रभाव’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से ‘सोशल मीडिया का युवा पर प्रभाव’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. पिंटू कुमार पांडेय ने की। मुख्य अतिथि घाघरा साइंस कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेम कुमार तथा विशिष्ट अतिथि इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. बासुदेव प्रसाद थे। कार्यक्रम का विषय प्रवेश समाजशास्त्र विभाग की प्रो. डॉ. उमा पांडेय ने कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग और इसके नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का संतुलित और सकारात्मक उपयोग विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, लेकिन अत्यधिक उपयोग पढ़ाई और मानसिक एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है।

मुख्य अतिथि प्रो. प्रेम कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रो. बासुदेव प्रसाद ने सोशल मीडिया के सकारात्मक पहलुओं के साथ-साथ वर्तमान समय में इसके बढ़ते दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की। मौके पर डॉ. शशि भूषण, यशवंत कुमार सिन्हा, डॉ. मधु जायसवाल, प्रो. प्रियंका कुमारी, प्रो. संगीता कुमारी, प्रो. राजकुमार मेहता, प्रो. गुलाब यादव, डॉ. डेगलाल महतो, प्रो. अकेला यादव, प्रो. रीतलाल वर्मा, सपना सिन्हा, मनोज कुमार, संतोष पाठक सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘सोशल मीडिया का युवा पर प्रभाव’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित