शुक्ल की इतिहास दृष्टि आज भी प्रासंगिक
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज के प्रो. राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती पर ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल की इतिहास दृष्टि’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। डॉ. अलका प्रकाश ने उनके काम को समाज और इतिहास से जोड़ा, जबकि डॉ. मुक्ता ने उन्हें ‘हिंदी निर्माता’ बताया।

प्रयागराज, संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती पर ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल की इतिहास दृष्टि’ विषय पर संगोष्ठी हुई। डॉ. अलका प्रकाश ने कहा कि शुक्ल ने साहित्य को समाज की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों से जोड़कर इतिहास लेखन को नई दिशा दी।डॉ. मुक्ता ने उन्हें ‘हिंदी निर्माता’ बताते हुए उनके जीवन, साहित्य और इतिहास दृष्टि पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. बबलू यादव आदि मौजूद रहे।

