राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयनराज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयनराज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगि

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेसरा पर आयोजित किया गया। एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। अंडर-20 डिस्कस थ्रो में प्रदीप चौधरी, अनुज कुमार व तेजवीर सिंह, अंडर-16 लंबी कूद में मयंक तोमर, सौरभ कुमार, कृष्णा व अंकुर तथा बालिका वर्ग में शीतल का चयन हुआ। अंडर-16 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में हरिओम, ललित, यश व सतेंद्र और 60 मीटर में हेमंत सिंह, ग्रंथ चौधरी, दलजीत चौधरी व सुमित कुमार चुने गए।
बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में भावना का चयन हुआ।अंडर-20 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विवेक चौधरी, कृष्णा व दौलत राम, 5000 मीटर में सोनू व हेमराज तथा 100 मीटर में यश चौधरी, दौलत राम व कृष्णा रावत का चयन किया गया। अंडर-18 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनामिका पाल और 400 मीटर में रुचि चयनित हुईं। अंडर-20 भाला फेंक में राहुल व धर्मेश चौधरी तथा अंडर-18 डिस्कस थ्रो में तनिष्क कुमार व कृष कुमार चुने गए। अंडर-16 गोला फेंक में ध्रुव चौधरी, अंडर-14 ट्रायथलन-ए में लव व गौरव, ट्रायथलन-बी में आदित्य तोमर, योगेंद्र व कृष्णा तथा ट्रायथलन-सी में लव कुश सिकरवार का चयन हुआ। बालक वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ में शिवम चयनित हुए। चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। चयन प्रक्रिया उप जिला क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, सह सचिव पद्म सिंह कौन्तेय, एथलेटिक्स कोच दिनेश रजक, बलभद्र सिंह, लोकेश गौतम, देवेश यादव, कर्मवीर सिंह व योगेंद्र शर्मा व आरके डिग्री कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।


