सीनियर कबड्डी और टेबल टेनिस के लिए मंडलीय टीमों का चयन
सहारनपुर में मंडलीय चयन ट्रायल में सीनियर महिला कबड्डी और सीनियर पुरुष-महिला टेबल टेनिस के खिलाड़ियों का चयन हुआ। कबड्डी में 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जबकि टेबल टेनिस में पुरुष और महिला वर्गों के लिए 10 खिलाड़ी चुने गए। प्रतियोगिताएं 15 से 20 सितंबर के बीच आयोजित होंगी।

सहारनपुर। मंडलीय चयन ट्रायल में सीनियर महिला कबड्डी और सीनियर पुरुष-महिला टेबल टेनिस के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को ट्रायल हुए। कबड्डी चयनितों में फुरकाना, वंशिका, नेहा, ज्योति, इसरा, रूपा, शिवानी, वंशिका, अंजलि, अंजलि, स्वाति, अंतिम, खुशनुमा और नेहा शामिल हैं। आरक्षित में रिया और सलोनी हैं। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में मयंक पुंडीर, पृथ्वी सिंह, अरनव चौधरी, आर्यनपाल और आरव शर्मा तथा महिला वर्ग में साक्षी, तुलसी पाल, डिम्पल, चमकी, सिमरन और दीप्ती चुनी गईं। कबड्डी का प्रदेशीय मुकाबला 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक मुरादाबाद में होगी।
ट्रायल संजू रानी और अश्वनी कुमार त्यागी के निर्देशन में हुए। आरएसओ राहुल चोपड़ा, प्रवीन कुमार और ईश्वर पाल मुखिया मौजूद रहे।


