जिले के 18 खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन
ग्रेटर नोएडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कबड्डी और बास्केटबॉल के लिए जिलास्तरीय ट्रायल संपन्न हुए, जिसमें 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। मंडल स्तर पर प्रतिस्पर्धाएँ 8 सितंबर से शुरू होंगी।

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा के मलकपुर खेल परिसर में जिलास्तरीय सीनियर महिला कबड्डी और सब-जूनियर बालक बास्केटबॉल के लिए ट्रायल संपन्न हुआ। मंडल स्तर के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि कबड्डी में 14 खिलाड़ियों और बास्केटबॉल में 4 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में सीनियर महिला कबड्डी में साक्षी खटाना, ज्योति शर्मा, राधिका प्रजापति, साक्षी भाटी, प्राची भाटी, गौरी यादव, आरती, तन्नू, श्वेता, आरुषि, माही, पूजा कुमारी, झलक और श्वेता शामिल हैं।
वहीं सब-जूनियर बास्केटबॉल बालक वर्ग में हृदयदीप सिंह, सक्षम कुमार, देव्यांश शिवम और आर्यन गौड़ का चयन किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय परीक्षण 8 सितंबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में होगा। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर और सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 11 से 14 सितंबर तक आजमगढ़ में आयोजित की जाएगी। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।


