Moradabad News: विरासत संरक्षण को चयनित गांवों में व्यवस्थित होंगे पार्क
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: समाज कल्याण विभाग की ओर से विरासत संरक्षण के लिए गांवों का चयन कर लिया गया है। जिसके तहत शहर के भोला सिंह मिलक उर्फ सोनकपुर, शाहपुर तिगरी, लाकड़ी पै

Moradabad News: दीनदयाल नगर स्थित श्री शिव दुर्गा संकट मोचन मंदिर में गणेश उत्सव के दूसरे दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। भजन गायिका ममता भटनागर ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और उन्होंने कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भजन सुने और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में अंजू गौड़, संरक्षक मीना सिंह, पूजा सिंह, गीता ढल, सीता, शशि, शैला, सुमन, सुनीता, भावना, पारुल, आशा, उर्मिला, इंदू, राधा आदि रहे।


