ई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का चयन, खरीदनी होगी देसी गाय

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत 157 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 28 लाभार्थियों का चयन किया गया। इसमें 14 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। प्रति लाभार्थी 80,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को स्वदेशी नस्ल की गाय खरीदनी होगी और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

ई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का चयन, खरीदनी होगी देसी गाय

फतेहपुर। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना और नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में विभागीय पोर्टल के माध्यम से ई-लॉटरी से लाभार्थियों का चयन किया गया। डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में आवेदकों की मौजूदगी में चयन संपन्न हुआ। नामित नोडल अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि कुल 157 पात्र आवेदन प्राप्त हुए थे। जिले के लक्ष्य के तहत 28 लाभार्थियों में 14 महिला और 14 पुरुष आवेदकों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना की कुल लागत दो लाख रुपये निर्धारित है, जिसमें अधिकतम 80 हजार रुपये का अनुदान डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।

चयनित लाभार्थियों को गिर, साहिवाल, हरियाणा एवं थारपारकर जैसी स्वदेशी नस्ल की गाय प्रदेश के बाहर से खरीदनी होगी। इसके बाद परिवहन बिल, ईयर टैगिंग, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, तीन वर्ष का बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेज विभाग एवं पोर्टल पर जमा करने होंगे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित लाभार्थियों की सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी कराई जाएं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का चयन, खरीदनी होगी देसी गाय