ट्रायल में चुनी गई 15 सदस्यीय जनपदीय टीम
अम्बेडकरनगर में माध्यमिक विद्यालयों की 15 सदस्यीय सब जूनियर बालक टीम का चयन नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में ट्रायल के माध्यम से किया गया। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर चयनित हुए। टीम 14 सितंबर को अयोध्या में मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। खिलाड़ियों में उत्साह और अनुशासन का संकल्प देखा गया।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता । माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय सब जूनियर बालक वर्ग की 15 सदस्यीय टीम का चयन नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में ट्रायल के आधार पर किया गया। चयन ट्रायल में जिले के अलग-अलग जोन से पहुंचे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जनपदीय टीम में स्थान दिया गया। चयनित जनपदीय टीम 14 सितंबर को अयोध्या में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में अम्बेडकरनगर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित टीम में दिव्यांश श्रीवास्तव, अंश कुमार, एस. त्रिपाठी, मोहम्मद कासिफ, चमन निषाद, अंशुल वर्मा, हर्ष सिंह, मोहम्मद फैज, दीपक, उज्ज्वल सिंह, मोहम्मद वकी, उमंग तिवारी, मोहम्मद नुमान, श्रेयांश विश्वकर्मा और युवराज शामिल हैं।
चयनित खिलाड़ियों में मंडलीय प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल क्षमता का बारीकी से आकलन किया गया। इस अवसर पर आयोजक विद्यालय नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रवींद्र यादव ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रमुख रूप से शारीरिक शिक्षक वीरेश कुमार, ओमवीर वर्मा, प्रबुद्ध सिंह, ज्ञानेंद्र वर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


