अररिया: सिकटी में 75 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की तलाश जारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भारत-नेपाल सीमा पर 75 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसकी अगुवाई आलोक कुमार ने की। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने संदिग्ध क्षेत्र में गश्ती की, और बांस की झाड़ी में छिपाए गए बोरों से शराब की बरामदगी की।

अररिया: सिकटी में 75 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की तलाश जारी

अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 75 लीटर नेपाली शराब बरामद की। कार्रवाई 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी सिकटी के बलकार्मिकों एवं आबकारी विभाग अररिया की टीम ने की। निरीक्षक प्रकाश चन्द पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने संदिग्ध क्षेत्र में सघन गश्ती एवं तलाशी अभियान शुरू किया।

इसी दौरान टीम ने पैरों के निशान तथा मोटरसाइकिल और साइकिल के टायरों के निशान का पीछा किया। टीम बॉर्डर पिलर संख्या 160 से करीब 630 मीटर पश्चिम और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 350 मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर पहुंची। वहां बांस की झाड़ी में छिपाकर रखे गए तीन जूट के बोरे मिले। आसपास तलाशी लेने के साथ स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बोरों पर अपना दावा नहीं किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत बोरों की तलाशी लेने पर कुल 75 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक अनंता मंडल, मुख्य आरक्षी राकेश रंजन रॉय, मुख्य आरक्षी अंकित मिश्रा, आरक्षी अभिजीत घोष तथा आबकारी विभाग के एएसआई रंजीत कुमार, एएसआई रामेश्वर उरांव, बीएचजी संतोष कुमार और बीएचजी वीरेंद्र यादव शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअररिया: सिकटी में 75 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की तलाश जारी