ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपाकिस्तान में देशद्रोह कानून खत्म, बिन मौसम क्यों हो रही बरसात; शाम की 5 बड़ी खबरें

पाकिस्तान में देशद्रोह कानून खत्म, बिन मौसम क्यों हो रही बरसात; शाम की 5 बड़ी खबरें

मार्च महीने बारिश का कई दौर जारी रहा। बुधवार से लगातार बारिश उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में हो रही है। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के आस-पास के इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है।

पाकिस्तान में देशद्रोह कानून खत्म, बिन मौसम क्यों हो रही बरसात; शाम की 5 बड़ी खबरें
Amit Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 30 Mar 2023 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

संकट में फंसा अडानी समूह ने अपनी स्थिति सुदृढ़ करने की रणनीति के तहत अगले तीन से चार साल में लगभग 23 अरब डॉलर का कर्ज लौटाने की उम्मीद जताई है। समूह इसके लिये समुद्री बंदरगाह से लेकर हवाई अड्डा, ऊर्जा समेत अपने सभी कारोबार से कमाई में 20 प्रतिशत वृद्धि का भरोसा कर रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पढ़िए आज शाम की पांच पड़ी खबरें।

पाकिस्तान में खत्म हुआ देशद्रोह कानून, लाहौर हाई कोर्ट ने बताया मनमाना

लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) ने एक ऐतिहासिक फैसले में देशद्रोह कानून को खत्म कर दिया। कोर्ट ने इसे मनमाना बताते हुए खारिज कर दिया। लाहौर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति शाहिद करीम ने गुरुवार को देशद्रोह से संबंधित पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की धारा 124-ए को रद्द कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बिन मौसम बरसात! मार्च में क्यों हो रही उत्तर भारत में इतनी बारिश? बदलते मौसम का क्या संकेत

उत्तर पश्चिम भारत में मार्च महीने बारिश का कई दौर जारी रहा। बुधवार से लगातार बारिश उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में हो रही है। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के आस-पास के इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। आखिर ऐसी बिन मौसम बरसात क्यों हो रही है, मार्च में आखिर उत्तर भारत में इतनी बारिश क्यों देखने को मिल रही है? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

गुजरात में रामनवमी पर बवाल, वडोदरा में एक ही जगह 2 बार शोभायात्रा पर पथराव

रामनवमी के दिन गुजरात के वडोदरा में माहौल बिगड़ गया। यहां के फतेहपुरा इलाके में एक ही दिन में दो बार शोभायात्रा को निशाना बनाया गया। एक दिन में यहां दूसरी बार शोभायात्रा पर पथराव किया गया। इससे पूरे इलाके में तनाव है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सरफराज अहमद बोले- भारत के पास तो रोहित, विराट और धोनी थे, हमारे खिलाड़ियों के तो दूध के दांत भी नहीं टूटे थे

चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास का ऐसा चैप्टर है, जो हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो चुका है। फाइनल मैच में सरफराज अहमद की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अमेरिका पहले ही नाराज अब रूस भी पाकिस्तान पर खफा, वादाखिलाफी का आरोप

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले अमेरिका और अब रूस भी उससे नाराज हो गया है। दरअसल रूस से सस्ता तेल खरीदने की चाह रखने वाला पाकिस्तान अब खुद ही वादाखिलाफी पर उतर आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें