रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़नी शुरू
रक्षाबंधन के पर्व के नजदीक आते ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन की तैयारी में यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जीआरपी और आरपीएफ के जवान स्टेशन पर तैनात किए गए हैं।

- 28 को रक्षाबंधन को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में बुधवार को भीड़ दिखाई दी - गाजियाबाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए
रक्षाबंधन का पर्व
गाजियाबाद, अमन वत्स। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही अपने घर जाने वाले यात्रियों की संख्या गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ने लगी है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन होने के चलते बुधवार को गाजियाबाद स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। पर्व के चलते यात्रियों को ट्रेनों में सवार होने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी और आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर तैनात नजर आए।
सुरक्षा के इंतजाम
गाजियाबाद स्टेशन पर बुधवार को सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। रक्षाबंधन को देखते हुए स्टेशन पर भीड़ बढ़ने के कारण बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ राजस्थान समेत यूपी के पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेनों के रुकते ही इसमें सवार होने के लिए यात्री दौड़ते नजर आए। पर्व पर घर जाने के उत्साह के साथ कई यात्री परिवार के साथ सामान लेकर स्टेशन पहुंचे थे। वहीं यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गाजियाबाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए है। प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई गई है। यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर तैनात नजर आए। वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी की जा रही है।


