मेट्रो सिटी की पानी की टंकी में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका, परिजनों ने की जांच की मांग लखनऊ, संवाददाता।

मेट्रो सिटी की पानी की टंकी में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

पेपर मिल कॉलोनी स्थित मेट्रो सिटी अपार्टमेंट में शनिवार रात एक सिक्योरिटी गार्ड का शव पानी की टंकी में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बाराबंकी के बिंदौरा निवासी 45 वर्षीय ननकू शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजनों ने मामले की गहन जांच कराने की मांग की है। ननकू पत्नी मीरा और तीन बच्चों के साथ पेपर मिल कॉलोनी में किराए पर रहते थे। वह मेट्रो सिटी में गार्ड की नौकरी करते थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भांजे प्रदीप ने बताया कि शनिवार को ननकू की रात की ड्यूटी थी।

घर से वह समय पर ड्यूटी पर गए थे। रात के दौरान ननकू ने साथी गार्ड से शौच जाने की बात कही और टावर की 12वीं मंजिल की छत पर चले गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो साथी ने खोजबीन शुरू की। तलाशी के दौरान ननकू का शव छत पर बनी पानी की टंकी में तैरता मिला। महानगर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि टावर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में ननकू अकेले ही छत की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का मानना है कि पारिवारिक कलह के चलते उन्होंने आत्महत्या की होगी। हालांकि परिजनों ने इस बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि ननकू तनाव में नहीं थे। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर असल वजह सामने लाने की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट का इंतजार शुरू कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।