मणिपुर: कुकी लिबरेशन आर्मी के आठ संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने एक छापेमारी के दौरान कुकी लिबरेशन आर्मी (केएलए) के संदेह में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। यह अभियान कांगपोकपी जिले के गमफुम गांव में चलाया गया था।

मणिपुर: कुकी लिबरेशन आर्मी के आठ संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने छापेमारी के दौरान कुकी लिबरेशन आर्मी (केएलए) के सदस्य होने के संदेह में कम से कम आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। सोमवार को कांगपोकपी जिले के सैकुल थाना क्षेत्र के गमफुम गांव में मणिपुर पुलिस, कोबरा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, महिला कर्मियों और द्रुत कार्य बल के दलों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने केएलए के संदिग्ध सदस्यों के एक ठिकाने पर छापेमारी की। सुरक्षा बलों ने इस शिविर को सील कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमणिपुर: कुकी लिबरेशन आर्मी के आठ संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार