अररिया के युवक का मिला संदिग्ध पाकिस्तानी कनेक्शन, सांबा बॉर्डर पर की पूछताछ

हिन्दुस्तान, अररिया
share

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियों ने एक मजदूर ताराचंद सदा को हिरासत में लिया। उसके मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर और वीपीएन का सबूत मिला। यह व्यक्ति जम्मू के अरनिया क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन उसका फोन जब्त कर लिया गया।

अररिया के युवक का मिला संदिग्ध पाकिस्तानी कनेक्शन, सांबा बॉर्डर पर की पूछताछ

​कुर्साकांटा (अररिया), निज प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने अररिया जिले के एक मजदूर को हिरासत में लिया। पकड़ा गया युवक ताराचंद सदा पिता डोरिक सदा कुर्साकांटा थाना क्षेत्र की सौरगांव पंचायत अंतर्गत नवटोली वार्ड संख्या 7 का निवासी है। सुरक्षा एजेंसियों की प्राथमिक जांच में उसके मोबाइल फोन से एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानी नंबर और वीपीएन के इस्तेमाल के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। गहन पूछताछ के बाद सुरक्षाबलों ने उसका फोन जब्त कर उसे छोड़ दिया। ​सांबा बॉर्डर के पास संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया:

गांव पहुंचकर आईबी व स्पेशल ब्रांच ने परिजनों से की पूछताछ:

मिली जानकारी के अनुसार, ताराचंद सदा वर्तमान में जम्मू के अरनिया इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रहा है। वह सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया था, जहां तैनात सुरक्षाबलों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर जब उसके मोबाइल की तकनीकी जांच की गई, तो उसमें कई संदिग्ध पाकिस्तानी नंबर सेव मिले। साथ ही, फोन में वीपीएन नेटवर्क सक्रिय होने की पुष्टि हुई,इसके बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं।

गांव पहुंचकर आईबी व स्पेशल ब्रांच ने परिजनों से की पूछताछ:

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच के डीएसपी पीके प्रवीण और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी सुदर्शन सीधे ताराचंद के पैतृक गांव नवटोली पहुंचे। अधिकारियों ने ताराचंद की मां और अन्य परिजनों से उसकी पृष्ठभूमि, यात्रा इतिहास और संपर्कों को लेकर लंबी पूछताछ की। ताराचंद की मां ने पूछताछ में बताया कि उनका बेटा हर साल मजदूरी के सीजन में बाहर जाता है, लेकिन इस बार वह पहली बार अपनी पत्नी कांति देवी और दोनों बच्चों को साथ लेकर जम्मू में धान की कटाई करने गया है। ​मां के अनुसार, मंगलवार को बहू कांति देवी ने फोन कर सूचना दी थी कि सुरक्षाकर्मी उसके पति को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद बुधवार को दोबारा फोन आया कि सुरक्षा एजेंसियों ने गहन पूछताछ के बाद ताराचंद को रिहा कर दिया है, हालांकि उसका मोबाइल फोन फॉरेंसिक व तकनीकी जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। फिलहाल खुफिया एजेंसियां इस बात की तफ्तीश में जुटी हैं कि एक साधारण प्रवासी मजदूर के फोन में सीमा पार के नंबर और वीपीएन नेटवर्क कैसे और किस मकसद से इस्तेमाल हो रहे थे।

सामान्य प्रश्न

✦ताराचंद सदा को क्यों हिरासत में लिया गया?−
सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर ताराचंद सदा को हिरासत में लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअररिया के युवक का मिला संदिग्ध पाकिस्तानी कनेक्शन, सांबा बॉर्डर पर की पूछताछ