चलते-चलते::: लंबी और स्वस्थ जिंदगी की राह बता रहे ये वैज्ञानिक
या दुनिया के 12 वैज्ञानिकों ने बताए स्वस्थ और लंबी उम्र के राज वाशिंगटन,

या दुनिया के 12 वैज्ञानिकों ने बताए स्वस्थ और लंबी उम्र के राज
वाशिंगटन, एजेंसी। लंबी और निरोगी जिंदगी जीना हर इंसान की चाहत होती है, लेकिन क्या वाकई ऐसा संभव है? टाइम मैगजीन की 'लॉन्गिविटी लीडर्स 2026' की लिस्ट में शामिल दुनिया के 12 सबसे बड़े वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस सवाल का जवाब दिया है।
नियमित रूटीन अपनाएं
वैज्ञानिकों ने साबित किया है कि लंबी उम्र सिर्फ किस्मत का खेल नहीं है। इन दिग्गजों के अनुसार, जहां साइंस कोशिकाओं की रीप्रोग्रामिंग से बुढ़ापे को पीछे धकेल रहा है, वहीं रोजाना व्यायाम, मजबूत मांसपेशियां और गहरे सामाजिक रिश्ते ऐसे राज हैं जो आपकी जिंदगी में कई सेहतमंद साल जोड़ सकते हैं।
नोबेल पुरस्कार विजेता जापान के डॉ. शिन्या यामानाका 63 साल के हैं। उन्होंने साबित किया कि वयस्क कोशिकाओं की जैविक घड़ी को पीछे घुमाकर उन्हें बदला जा सकता है। जिन्हें इन्ड्यूस्ड प्लुरिपोटेंट स्टेम सेल्स कहा जाता है। इस 'सेलुलर रीप्रोग्रामिंग' तकनीक के लिए उन्हें 2012 में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। आज उनका यह शोध बुढ़ापे को रोकने का मुख्य आधार बना हुआ है।
लंबी उम्र के टिप्स
-व्यस्त शेड्यूल में भी वे रोज सुबह दौड़ने का रूटीन कभी नहीं छोड़ते।
-नियमित व्यायाम के जरिए शरीर और कोशिकाओं पर पड़ने वाले जैविक तनाव को कम रखते हैं।
-दिमाग और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए नई चीजों को जानने में रुचि
दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताएं
अमेरिका के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक 75 साल के डॉ. रॉबर्ट वाल्डिंगर ने साबित किया कि अकेलापन इंसान को शारीरिक रूप से बीमार बनाता है। सामाजिक रूप से अलग-थलग रहने वाले लोगों में क्रॉनिक स्ट्रेस के कारण बीमारियां जल्दी पनपती हैं। उनकी रिसर्च का निष्कर्ष है कि मजबूत सामाजिक और व्यक्तिगत संबंध ही इंसान को लंबे समय तक स्वस्थ, खुश और जीवित रखते हैं।
टिप्स:
-दोस्तों और करीबियों के साथ नियमित समय बिताएं।
-फोन कॉल्स या डिनर के जरिए लोगों से संपर्क बनाए रखें।
-ऐसे कम से कम 1-2 लोग जरूर रखें जिन पर आप मुश्किल वक्त में भरोसा कर सकें।
लंबी उम्र के पीछे जेनेटिक कारण
अमेरिका के वैज्ञानिक डॉ. निर बारजिलाई(70) का शोध है कि बुढ़ापे की बायोलॉजिकल प्रक्रिया को ही धीमा कर दिया जाए, तो कई बीमारियों से एक साथ बचा जा सकता है। उन्होंने 95 वर्ष से अधिक उम्र के निरोगी लोगों पर शोध करके पाया कि लंबी उम्र के पीछे खास जेनेटिक और जैविक कारण होते हैं। वे इस सिद्धांत पर काम कर रहे हैं कि टाइप-2 डायबिटीज की मेटफॉर्मिन जैसी पुरानी दवाओं का इस्तेमाल करके इंसानी उम्र बढ़ाई जा सकती है।
टिप्स:
-बीमारियों का इलाज ढूंढने की जगह बुढ़ापे के जैविक कारणों को टारगेट करें।
-व्यायाम और बेहतर नींद जैसी आदतें शरीर में बुढ़ापे की प्रक्रिया को धीमा करने वाले तरीके
-बाजार में मिलने वाले अनधिकृत प्रोडक्ट्स और दावों से बचें
जींस की भूमिका के बावजूद व्यायाम और अच्छी डाइट जरूरी
इजरायल के प्रसिद्ध वैज्ञानिक उरी अलोन ने और उनकी टीम ने 2026 के अपने शोध में यह साबित किया कि इंसान की उम्र में जेनेटिक्स (जींस) की भूमिका 50% तक होती है, जो पहले सिर्फ 20-30% मानी जाती थी।
टिप्स:
-जींस का रोल 50% होने के बावजूद व्यायाम, अच्छी डाइट और पर्याप्त नींद जरूरी है ताकि जींस सही तरीके से काम कर सकें।
-वे खुद रोजाना स्विमिंग करते हैं और दोपहर के खाने में सलाद जैसी हल्की व पौष्टिक चीजें शामिल करते हैं।
महिलाओं की उम्र ओवरिज की भूमिका
अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रैन्सेसका डंकन ने साबित किया कि महिलाओं के अंडाशय उनकी पूरी सेहत और उम्र बढ़ाने में केंद्रीय भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खोजा कि उम्र के साथ ओवरिज में सूजन, फाइब्रोसिस और कड़ापन बढ़ता है, जिसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है।
टिप्स: महिलाओं को अपनी ओवरिज के स्वास्थ्य और उसमें होने वाले फाइब्रोसिस को लेकर जागरूक रहना चाहिए।
-जांच के जरिए शरीर की जैविक उम्र का शुरुआती दौर में पता लगाना।
-डॉक्टरों के परामर्श से ऐसी थेरेपी और दवाओं पर नजर रखना जो ओवरिज और शरीर के अन्य अंगों की सूजन को कम कर सकती हैं।
ये भी लिस्ट में शामिल
डेविड सिन्क्लेयर, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल
जुआन कार्लोस इजपिसुआ बेलमोंटे , ऑल्टोस लैब्स
जैमी जस्टिस, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एक्सप्राइज हेल्थस्पैन
मायचिया मिन्टर-जॉर्डन,सीईओ, एएआरपी
टॉनी विस-कोरे, प्रोफेसर, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
डॉ. गैब्रिएल ल्योन, फिजिशियन (मसल्स बिल्डिंग और लोंगेविटी)


