चाईबासा में 30 से इंटरनेशनल फीडे रेटिंग शतरंज
जमशेदपुर में पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ द्वारा द्वितीय रुंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक चाईबासा में होगा। प्रतियोगिता में 390 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 254 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग वाले खिलाड़ी शामिल हैं। पुरस्कार राशि 6 लाख रुपये होगी।

जमशेदपुर।पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ की ओर से द्वितीय रुंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता होगी। यह 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक चाईबासा के खीरवाल बैंक्विट हॉल में आयोजित होगी। संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि अब तक 390 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 254 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी हैं। दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय मास्टर आराध्या गर्ग शीर्ष वरीयता पर हैं। उनकी फीडे रेटिंग 2430 है।प्रतियोगिता में देश के 13 राज्यों और नेपाल के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। तीन नेत्रहीन और एक दिव्यांग खिलाड़ी भी शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर विशाल मिंज और उनकी 14 सदस्यीय टीम की निगरानी में नौ चक्र खेले जाएंगे।
इस बार पुरस्कार राशि तीन लाख से बढ़ाकर छह लाख रुपये कर दी गई है। विजेता को एक लाख रुपये मिलेंगे। उपविजेता को 60 हजार और तीसरे स्थान के खिलाड़ी को 40 हजार रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी। कुल 50 नकद पुरस्कार हैं। आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रॉफियां भी रखी गई हैं।


