एमबीबीएस में दूसरे राउंड का नामांकन शुरू
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के दूसरे राउंड का नामांकन शनिवार से शुरू हुआ। पहले राउंड में 113 छात्रों का नामांकन हुआ। दूसरा राउंड 18 सितंबर तक चलेगा, और इसके बाद भी अगर सीटें भरी नहीं जाती हैं तो स्ट्रे राउंड होगा।

जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के नामांकन का दूसरा राउंड शनिवार से शुरू हो गया है। पहले राउंड में 113 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है। जबकि दूसरे राउंड का नामांकन 18 सितंबर तक होगा। यहां तीन राउंड का नामांकन चलेगा। उसके बाद भी सीट नहीं फुल होने पर स्ट्रे राउंड में नामांकन होगा।


