एलबीएस डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की दूसरी मेरिट सूची जारी

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा के श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 30 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए में सभी वर्गों के लिए प्रवेश के लिए विभिन्न गुणांक निर्धारित किए गए हैं।

एलबीएस डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की दूसरी मेरिट सूची जारी

गोंडा, संवाददाता। शहर के श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची में सम्मिलित अभ्यर्थी 30 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रत्येक कार्यदिवस में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक प्रवेश ले सकेंगे। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बीए में सभी वर्गों के लिए सभी गुणांक वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया गया है।

प्रवेश के लिए निर्धारित गुणांक

बीएससी बायो में सामान्य वर्ग के लिए 369 से 350 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 324 से 305 गुणांक निर्धारित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग में सभी गुणांक के अभ्यर्थी पात्र हैं। बीएससी गणित, बीएससी कृषि तथा बीकॉम में सभी वर्गों के लिए सभी गुणांक वाले अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है।

बीबीए और बीसीए में प्रवेश

बीबीए में सामान्य वर्ग के लिए 365 से 324 गुणांक निर्धारित किए गए हैं, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य ईडब्ल्यूएस में सभी गुणांक वाले अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। इसी प्रकार बीसीए में सामान्य वर्ग के लिए 365.75 से 347 गुणांक निर्धारित हैं तथा अन्य सभी वर्गों में सभी गुणांक वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।

प्रवेश प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. संजय कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों को प्रवेश आवेदन पंजीकरण संख्या प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। प्रवेश के समय सभी मूल प्रमाण-पत्र तथा उनकी छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय द्वारा विषयवार छात्र संख्या सीमित किए जाने के कारण किसी विषय में निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश नहीं लिया जाएगा। इसलिए मेरिट सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों में ही प्रवेश लेने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग एवं प्रवेश स्थल की जानकारी महाविद्यालय के सूचना पट तथा महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

सामान्य प्रश्न

गोंडा के कॉलेज में प्रवेश कब तक लिया जा सकता है?
प्रवेश 30 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रत्येक कार्यदिवस में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक लिया जा सकता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएलबीएस डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की दूसरी मेरिट सूची जारी