राहुल सक्सेना होंगे राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में निर्णायक
हिन्दुस्तान, आगरा
जोधपुर के एआईआईएमएस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में द्वितीय जोधपुर चैलेंजर कप बास्केटबॉल प्रतियोगिता 8 से 12 सितंबर तक होगी। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरी सिंह यादव ने जानकारी दी कि सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज के राहुल सक्सेना को प्रतियोगिता का टेक्नीकल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

जोधपुर के एआईआईएमएस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बास्केटबॉल कोर्ट पर द्वितीय जोधपुर चैलेंजर कप बास्केटबॉल प्रतियोगिता 8 से 12 सितंबर तक आयोजित होगी। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरी सिंह यादव ने बताया कि भारतीय बास्केटबॉल संघ के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल से प्राप्त पत्र के अनुसार सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी राहुल सक्सेना को प्रतियोगिता में टेक्नीकल ऑफिसर बनाया गया है। राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी राहुल पूर्व में दर्जनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेसी, डॉ. रीनेश मित्तल, शैलेंद्र सोनी, हरेंद्र प्रताप शर्मा हैप्पी, गौरव कुमार, दीपक कुमार, प्रतिभा रावत जैन, अयंत राणा, मनीष वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।


