एक करोड़ की लागत से दूसरे एफएसटीपी का होगा निर्माण

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

ज्ञानपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत भदोही जिले के पिपरिस गांव में दूसरा एफएसटीपी का निर्माण किया जाएगा। पहले एफएसटीपी का निर्माण ज्ञानपुर ब्लॉक में हुआ है। यह प्लांट मल को खाद में बदलकर खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाएगा और गांवों में गंदगी प्रबंधन में मदद करेगा।

एक करोड़ की लागत से दूसरे एफएसटीपी का होगा निर्माण

ज्ञानपुर, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में दूसरे एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण होगा। जिला प्रशासन स्तर से भूमि चिन्हित किया जा चुका है। दूसरा एफएसटीपी का निर्माण भदोही ब्लॉक के पिपरिस गांव में होगा। पहला ज्ञानपुर ब्लॉक क्षेत्र के भगवान में बन चुका है। डीपीआरओ सपना अवस्थली ने बताया कि जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब तीन लाख से अधिक एकल शौचालय और 520 से अधिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है। गांव में बने इन शौचालयों में प्रतिदिन ग्रामीण शौच करने के लिए जाते हैं। तीन से चार साल पूर्व बने सामुदायिक शौचालय के टैंक भर जाते हैं।

जिसका निस्तारण कराने के लिए पंचायतों को शहर से वाहन को बुलाना पड़ता है। इसके लिए तीन से पांच हजार रूपये खर्च करने पड़ते हैं। अब सरकार तीन से पांच हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायतों में एफएसटीपी निर्माण कराने की कवायद शुरू की है। पहले चरण में दो ग्राम पंचायतों में इसका निर्माण होना है। एफएसटीपी का मूल उद्देश्य शहरों की तरह गांवों में मल-जल का निस्तारण करना है। एफएसटीपी का प्लांट मल को खाद में परिवर्तित कर देगा, जिससे खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। इसकी क्षमता 6 से 10 केएलडी होगी। करीब 15 दिन पूर्व ज्ञानपुर ब्लॉक के भगवास गांव में इसके लिए जमीन चिन्हित की गई थी। अब भदोही ब्लॉक के पिपरिस में चयन किया गया है। एफएसटीपी गांवों में गंदगी प्रबंधन में कारगर साबित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।