बीसीसीएल में खनन चुनौतीपूर्ण : डॉ. मिश्रा

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के कोयला भवन में डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ खनन उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। उन्होंने सुरक्षा, संगठनात्मक विकास, एवं नेतृत्व के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने डॉ. मिश्रा के नेतृत्व की प्रशंसा की।

बीसीसीएल में खनन चुनौतीपूर्ण : डॉ. मिश्रा

धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला भवन मुख्यालय में बुधवार को आयोजित संवादात्मक सत्र प्रतिबिंब में एसईसीएल के पूर्व सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने बीसीसीएल के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ खनन उद्योग से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद किया।

खनन संचालन और सुरक्षा

उन्होंने खनन संचालन, परियोजना प्रबंधन, उत्पादन नियोजन, सुरक्षा, संगठनात्मक विकास, नेतृत्व क्षमता, मानव संसाधन प्रबंधन तथा बदलते औद्योगिक परिवेश में नवाचार एवं तकनीकी उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने व्यापक अनुभव साझा किए। सभी कोयला कंपनियों के मुकाबले बीसीसीएल में कार्य सबसे चुनौतीपूर्ण है। बीसीसीएल इन सभी चुनौतियों के बीच कोयला उत्पादन सहित विभिन्न नवाचार एवं सकारात्मक प्रयास निरंतर किए जा रहे है, जो प्रशंसनीय है।

ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार

डॉ मिश्रा ने कहा कि कोयला उद्योग देश की ऊर्जा सुरक्षा का आधार है और बदलते समय के साथ आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक खनन पद्धतियों, डिजिटल नवाचार तथा सतत एवं सुरक्षित खनन को अपनाना समय की आवश्यकता है। किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसका मानव संसाधन है। जब कार्यसंस्कृति पारदर्शिता, संवाद, उत्तरदायित्व, नवाचार और टीम भावना पर आधारित होती है, तब संगठन निरंतर नई उपलब्धियां अर्जित करता है।

उत्कृष्ट नेतृत्व का महत्व

उन्होंने अधिकारियों एवं युवा अभियंताओं से कहा कि वे निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखें, अपने ज्ञान एवं कौशल का सतत विकास करें तथा प्रत्येक चुनौती को सीखने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर के रूप में स्वीकार करें। डॉ. मिश्रा ने कहा कि उत्कृष्ट नेतृत्व का उद्देश्य केवल उत्पादन एवं व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि संगठन में विश्वास, सहभागिता, सकारात्मक कार्यसंस्कृति एवं मानवीय मूल्यों का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

सुरक्षा प्राथमिकता

उन्होंने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उत्पादन और सुरक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं तथा सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और तकनीकी नवाचार को समान महत्व दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह सहित कोयला भवन मुख्यालय के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महाप्रबंधक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व, सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने डॉ मिश्रा का स्वागत किया एवं कहा कि एसईसीएल और ईसीएल के सीएमडी के रूप में डॉ मिश्रा के नेतृत्व में कंपनी ने अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित कीं। मिश्रा का व्यक्तित्व, नेतृत्व एवं कार्यशैली उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आयोजित संवाद बीसीसीएल के अधिकारियों एवं कर्मियों को संगठनात्मक उत्कृष्टता, नवाचार तथा उत्तरदायी नेतृत्व की दिशा में निरंतर प्रेरित करेगा।

सामान्य प्रश्न

डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने किस विषय पर संवाद किया?
डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने खनन उद्योग से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीसीसीएल में खनन चुनौतीपूर्ण : डॉ. मिश्रा