सेबी ने समापन नीलामी सत्र रूपरेखा में किया संशोधन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सेबी ने कारोबार समाप्ति नीलामी सत्र (सीएएस) और वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) अनुबंधों के निपटान नियमों में संशोधन किया है। सात दिसंबर से सीएएस सभी कारोबारी दिनों में दोपहर 3:30 से 3:40 बजे तक होगा, जबकि एफएंडओ कारोबार कुछ अपवादों को छोड़कर शाम 3:45 बजे तक जारी रहेगा। समाप्ति-दिन के अनुबंधों का निपटान मूल्य अब अंतिम 30 मिनट के कारोबार के वॉल्यूम-वेटेड औसत मूल्य (वीडब्ल्यूएपी) से तय होगा।

सेबी ने समापन नीलामी सत्र रूपरेखा में किया संशोधन

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को कारोबार समाप्ति नीलामी सत्र (सीएएस) की रूपरेखा में संशोधन किया। इसके तहत कारोबार के समय और शेयरों तथा सूचकांकों के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव किया गया है। सेबी ने अपने परिपत्र में कहा कि संशोधित व्यवस्था के तहत 10 मिनट का कारोबार समाप्ति नीलामी सत्र सभी कारोबारी दिनों में दोपहर 3:30 बजे से 3:40 बजे तक चलेगा। वहीं, सूचकांक और शेयरों के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों में कारोबार कुछ अपवादों को छोड़कर शाम 3:45 बजे तक जारी रहेगा। यह बदलाव सात दिसंबर से लागू होगा।इसके

अलावा, सौदे की समाप्ति के दिन वाले वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब इसके लिए सामान्य कारोबार के अंतिम 30 मिनट के दौरान के कारोबार की मात्रा के आधार पर भारांश औसत मूल्य (वीडब्ल्यूएपी) पद्धति का उपयोग किया जाएगा।सेबी ने कहा कि ये संशोधन मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा, आम लोगों से मिली टिप्पणियों, सेबी की द्वितीयक बाजार सलाहकार समिति की सिफारिशों और शेयर बाजारों के साथ हुई चर्चा के बाद किए गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेबी ने समापन नीलामी सत्र रूपरेखा में किया संशोधन