आईपीओ के लिए निगरानी एजेंसी की नियुक्ति अनिवार्य होगी
सेबी ने सभी सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) के लिए निगरानी एजेंसी नियुक्त करना अनिवार्य करने का प्रस्ताव दिया है, चाहे निर्गम का आकार कुछ भी हो। नियामक ने यह भी प्रस्ताव रखा है कि जुटाई गई राशि के उपयोग की निगरानी में सहयोग न करने वाली सूचीबद्ध कंपनियों पर प्रत्येक मामले में 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाए। इन प्रस्तावों पर तीन नवंबर तक सुझाव मांगे गए हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को सभी सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए निगरानी एजेंसी की नियुक्ति अनिवार्य करने का प्रस्ताव किया। इसके तहत निर्गम का आकार चाहे जो भी हो, कंपनियों को यह एजेंसी नियुक्त करनी होगी। साथ ही, निर्गम से जुटाई गई राशि के इस्तेमाल की निगरानी में सहयोग नहीं करने पर सूचीबद्ध कंपनियों पर हर मामले में 50,000 रुपये का जुर्माना लगाने का भी प्रस्ताव है। ये प्रस्ताव सेबी के सूचीबद्धता दायित्व एवं खुलासा आवश्यकताएं (एलओडीआर) नियम, 2015 की व्यापक समीक्षा का हिस्सा हैं। इनका उद्देश्य सार्वजनिक निर्गमों के जरिये जुटाई गई राशि के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।
नियामक ने इन प्रस्तावों पर तीन नवंबर तक आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने परामर्श पत्र में प्रस्ताव किया है कि निर्गम का आकार चाहे जो भी हो, कंपनियों को निगरानी एजेंसी नियुक्त करनी होगी।


