खास वित्तीय उत्पादों के प्रचार पर रोक की तैयारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सेबी ने शेयर ब्रोकरों और अन्य वित्तीय बाजार मध्यस्थों के लिए साझा विज्ञापन संहिता अधिसूचित की है। इसके तहत हस्तियां ब्रांड या कंपनी का प्रचार कर सकती हैं, लेकिन किसी खास वित्तीय उत्पाद या सेवा का समर्थन नहीं कर सकतीं। विज्ञापनों के लिए पर्यवेक्षी निकाय या सेबी की पूर्व मंजूरी जरूरी होगी। प्रचार का खर्च ग्राहकों या म्यूचुअल फंड योजनाओं से नहीं वसूला जाएगा।

खास वित्तीय उत्पादों के प्रचार पर रोक की तैयारी

नई दिल्ली, एजेंसी। बाजार नियामक सेबी ने शेयर ब्रोकर, समाशोधन निगम समेत वित्तीय बाजार मध्यस्थों के लिए साझा विज्ञापन संहिता अधिसूचित की है। इसके तहत इन इकाइयों को अपने ब्रांड या कंपनी के स्तर पर प्रचार के लिए जानी-मानी हस्तियों को शामिल करने की अनुमति दी गई है, लेकिन किसी खास वित्तीय उत्पाद या सेवा का समर्थन करने पर रोक लगाई गई है। साझा विज्ञापन संहिता शेयर ब्रोकर, डिपॉजिटरी प्रतिभागियों, निवेश सलाहकारों, शोध विश्लेषकों, ऑनलाइन बॉण्ड मंच संचालकों, पोर्टफोलियो प्रबंधकों और म्यूचुअल फंड तथा परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों पर लागू होगी।

हस्तियों के प्रचार पर नियम

सेबी ने आठ अक्तूबर की अधिसूचना में कहा, 'हस्तियों को बाजार मध्यस्थों के ब्रांड या इकाई के स्तर पर प्रचार करने की अनुमति होगी। इस तरह के प्रचार में विनियमित इकाई द्वारा दी जाने वाली सेवाओं या उत्पादों के नाम शामिल हो सकते हैं, लेकिन किसी खास उत्पाद या सेवा के बारे में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार-प्रसार या दावा नहीं किया जा सकेगा।'

विज्ञापन के लिए मंजूरी और खर्च

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा कि किसी हस्ती को शामिल करने वाले विज्ञापन के लिए संबंधित पर्यवेक्षी निकाय से पहले मंजूरी लेनी होगी। यदि किसी संबंधित इकाई के लिए ऐसा कोई निकाय निर्धारित नहीं है, तो सेबी से पूर्व अनुमति लेनी होगी। सेबी ने स्पष्ट किया कि हस्तियों के प्रचार पर होने वाले खर्च का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा और न ही इसे म्यूचुअल फंड योजना से वसूला जाएगा। ऐसे विज्ञापनों में जरूरी घोषणा यानी अस्वीकरण भी शामिल करने होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦साझा विज्ञापन संहिता किन इकाइयों पर लागू होगी?−
यह शेयर ब्रोकर, डिपॉजिटरी प्रतिभागियों, निवेश सलाहकारों, शोध विश्लेषकों, ऑनलाइन बॉण्ड मंच संचालकों, पोर्टफोलियो प्रबंधकों और म्यूचुअल फंड तथा परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों पर लागू होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखास वित्तीय उत्पादों के प्रचार पर रोक की तैयारी