डीमैट में रखी यूनिट की नियमित निकासी, निवेश हस्तांतरण की सुविधा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीसेबी ने म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाया है। अब डीमैट खातों में रखी गई म्यूचुअल फंड यूनिट के लिए नियमित निकासी (एसडब्ल्यूपी) और निवेश स्थानांतरण (एसटीपी) के लिए पहले से निर्देश दिए जा सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल उन निवेशकों के लिए उपलब्ध थी जिनकी यूनिट 'स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट' रूप में होती थीं।

नई दिल्ली, एजेंसी। बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाते हुए कहा कि अब डीमैट खाते में रखी गई म्यूचुअल फंड यूनिट यानी निवेश से भी नियमित निकासी (एसडब्ल्यूपी) और निवेश स्थानांतरण (एसटीपी) के लिए पहले से निर्देश दिए जा सकेंगे। अभी तक यह सुविधा केवल उन निवेशकों को मिलती थी, जिनकी यूनिट 'स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट' (एसओए) रूप में होती थीं और वे म्यूचुअल फंड योजनाएं संचालित करने वाली परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) या उनके एजेंटों के जरिए यह सुविधा लेते थे। अभी तक डीमैट में म्यूचुअल फंड यूनिट रखने वाले निवेशकों को हर बार अलग से प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


