दामोदर में डूबी किशोरी की तलाश में जुटी एनडीआरएफ

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र में दामोदर नदी में बहे किशोरी सोनाक्षी की खोजबीन शनिवार को तेज हो गई। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। सोनाक्षी बिहार के आरा की रहने वाली थी और उसकी मां ने उसे खो दिया है।

दामोदर में डूबी किशोरी की तलाश में जुटी एनडीआरएफ

झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नदी में जितिया के नहाए-खाए पर शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे बही किशोरी सोनाक्षी की खोजबीन दूसरे दिन शनिवार को तेज हो गई। जिला प्रशासन के अनुरोध पर रांची से पहुंची एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने खोजबीन का मोर्चा संभाल लिया है। टीम ने शनिवार की दोपहर 12 बजे से दो मोटर बोट और अपने गोताखोरों के साथ दामोदर नदी के करीब एक किलोमीटर से अधिक जल बहाव क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों और सोनाक्षी के परिजनों से घटनास्थल की जानकारी ली। रेस्क्यू टीम ने बिरसा पुल सीतानाला घाट से लेकर सुदामडीह रेलवे पुल के क्षेत्र में कई राउंड गोताखोरी की और नदी किनारे जंगल-झाड़ियों में भी खोजबीन की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

नदी की खतरनाक धार

नदी में काफी तेज धार होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि सोनाक्षी काफी दूर बह गई होगी। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दामोदर नदी तट वाले प्रायः सभी ओपी, थाना पुलिस और घाट पर नाव संचालित करने वाले नाविकों को दे दी है। घटना के करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। शनिवार को अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू का काम बंद कर दिया गया है, अब रविवार को पुनः रेस्क्यू कार्य सुदामडीह रेलवे पुल से कारगिल घाट तक शुरू किया जाएगा。

घटना का विवरण

बॉक्स

मामा के हाथ से छूटा था हाथ, ग्रामीणों ने अमन को बचाया

विदित हो कि सोनाक्षी मूल रूप से बिहार के आरा जिले की रहने वाली थी। वह लोदना अपने नाना-नानी के घर आई हुई थी और शुक्रवार को रिश्तेदारों के साथ दामोदर नदी आई थी। इसी दौरान वह अपने मामा अमन कुमार व अन्य के साथ सीतानाला घाट पहुंची और फोटो खिंचाने व सेल्फी लेने को उतरी। तभी उसका पैर फिसल गया। उसे बहता देख उसका मामा अमन भी बचाने के लिए पानी में उतरा, तो वह भी डूबने लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल दामोदर में छलांग लगाकर अमन को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन अमन के हाथ से सोनाक्षी का हाथ छूट गया।।

परिजनों की स्थिति

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही आरा से सोनाक्षी के परिजन लोदना पहुंच चुके हैं और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनाक्षी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी तथा दसवीं की होनहार छात्रा थी। मौके पर बड़ी संख्या में आम लोगों के अलावा सांसद प्रतिनिधि अब्दुल गफ्फार अंसारी, झरिया विधायक प्रतिनिधि रागिनी सिंह के प्रतिनिधि राज किशोर जैना, उमेश यादव, अभिषेक पांडे और वार्ड 42 के पार्षद मुन्नीलाल रविदास दामोदर नदी किनारे डटे हुए हैं और खोजबीन में मदद कर रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

✦सोनाक्षी कहां की निवासी थी?−
सोनाक्षी मूल रूप से बिहार के आरा जिले की रहने वाली थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदामोदर में डूबी किशोरी की तलाश में जुटी एनडीआरएफ