साधुवेश धारी को पुलिस ने दबोचा, पर नहीं मिली छात्रा

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

विजयीपुर में प्रदर्शन के दौरान लापता हाईस्कूल छात्रा के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने छात्रा और उसकी मां से बातचीत होने की बात स्वीकार की, लेकिन अपहरण से इनकार किया। पुलिस ने अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी रखी है।

साधुवेश धारी को पुलिस ने दबोचा, पर नहीं मिली छात्रा

विजयीपुर। जेन अल्फा प्रदर्शन के दौरान लापता हुई हाईस्कूल छात्रा के मामले में खागा के जिस साधूवेश धारी युवक पर शक था उसको शुक्रवार को पुलिस ने पकड़ लिया। युवक के पास छात्रा नहीं मिली है। युवक ने छात्रा और उसकी मां दोनों से बातचीत करने की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन छात्रा के अपहरण की जानकारी से उसने इंकार किया है। पुलिस ने फिलहाल वेशधारी युवक को छोड़ दिया है। पुलिस वहीं मोबाइल पर घंटों बातचीत करने वाले छह लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जिनमें से दो को पुलिस ने पकड़ कर पूछतांछ की है। बता दें कि मंगलवार को सर्वोदय इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने स्कूल में बुनियादी सुविधाएं न होने पर कॉलेज गेट पर ही इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया था।

16 वर्षीय हाईस्कूल छात्रा भी प्रदर्शन में शामिल हुई थी। प्रदर्शन के बीच से छात्रा चली गई थी और फिर घर नहीं पहुंची थी। बुधवार को मां ने थाने पहुंच सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरु की है। छात्रा के पास खुद का फोन नहीं था। घर में मां का फोन प्रयोग करती थी। छह लोगों से लगातार बातचीत होने की बात सामने आई है। जिसमें से साधू वेश धारी युवक सहित चार लोग जिले के हैं। अन्य दो युवक बांदा के हैं। पुलिस ने इन छह संदिग्धों में से दो को वेरीफाई कर लिया है। चार की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि छात्रा की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाधुवेश धारी को पुलिस ने दबोचा, पर नहीं मिली छात्रा