खगड़िया: कोसी नदी में लापता युवक का छठे दिन भी कोई अता-पता नहीं

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बेलदौर के राजधाम गांव से प्रीतम कुमार 1 सितंबर को घर से दुकान जाने के बाद लापता हैं। पुलिस ने उसकी बाइक, मोबाइल और एक सुसाइड नोट बरामद किया है। प्रीतम पर कर्ज के दबाव की आशंका जताई गई है। मामले की जांच जारी है, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका है।

खगड़िया: कोसी नदी में लापता युवक का छठे दिन भी कोई अता-पता नहीं

बेलदौर, खगड़िया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट। महेशखूंट थाना के राजधाम गांव निवासी गोपाल सिंह के पुत्र प्रीतम कुमार का अता-पता लापता होने के छठे दिन भी रविवार को भी नहीं चल पाया है। प्रीतम जिंदा है? अथवा उसकी मौत हो गई यह शव बरामद नहीं हो पाने से यक्ष प्रश्न बना हुआ है? उल्लेखनीय है कि प्रीतम कुमार गत 1 सितंबर के संध्या में अपने घर से दुकान पर जाने के लिए निकला, जो कि लौटकर अपने घर वापस नहीं आया। इसी बीच पुलिस ने उसी रात में बीपीमंडल पुल उसराहा पर से लापता प्रीतम का बाइक, मोबाइल एवं एक सुसाइड नोट बरामद किया।

इस मामले में पुलिस ने प्रीतम के पिता के लिखित शिकायत पर गांव के ही तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर इसकी जांच की जिम्मेवारी एसआई आलमगीर को सौंप दिया है। आशंका जताई जा रही है कि प्रीतम कर्जदार से परेशान था, एवं उसके द्वारा जरूरत से ज्यादा प्रताड़ित किए जाने से आहत हो कर उसने बीपीमंडल पुल उसराहा पर अपनी बाइक खड़ी कर कोसी नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम लगातार दो दिनों तक नदी में लापता प्रीतम के शव की तलाश की, लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। इस संबंध में अनुसंधानकर्त्ता एसआई आलमगीर ने बताया कि पुलिस सभी विंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखगड़िया: कोसी नदी में लापता युवक का छठे दिन भी कोई अता-पता नहीं