आपदा से बचाव को लेकर लगा शिविर
हिन्दुस्तान, बगहा
बेतिया में शुक्रवार को एसडीआरएफ द्वारा एक शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में बाढ़, भूंकप, आगजनी और सर्पदंश से कैसे बचाव करें, इस पर विस्तार से जानकारी दी गई।

बेतिया। किसी भी प्राकृतिक व मानव जनित आपदा से निपटने,राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित ढंग से किए जाने को ले शुक्रवार को न्यायालय परिसर में एसडीआरएफ की ओर से शिविर लगा जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में इस शिविर में एसडीआरएफ के अधिकारियों द्वारा आपदा से बचाव एवं राहत कार्य पर विस्तार से बताया। शिविर में बाढ, सर्पदंश भूकंप ,आगजनी से कैसे बचाव किया जाए इस पर चर्चा की गई। सांप काटे व्यक्ति के साथ तत्काल क्या किया जाए।


