एसडीएम के एक्शन के बाद मिड-डे-मील की गुणवत्ता में हुआ सुधार

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

बच्चों ने एसडीएम को कहा, शुक्रिया स्कूली बच्चों के साथ बैठकर एसडीएम ने खुद खाया खाना साफ-सफाई में खामियां मिलने पर प्रधानाध्यापक को फटकार शनिवार तक सु

एसडीएम के एक्शन के बाद मिड-डे-मील की गुणवत्ता में हुआ सुधार

मिडिल स्कूल सिमुआरा में मिड-डे-मील की गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्था को लेकर बच्चों की शिकायत के बाद एसडीएम प्रवीण कुंदन शुक्रवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने खुद स्कूल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। बच्चों से सीधे बातचीत की और उनके साथ बैठकर मिड-डे-मील भी खाया। निरीक्षण में पहले की तुलना में अब कुछ सुधार जरूर मिला। लेकिन, कई खामियां बरकरार रहने पर प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई और शनिवार तक सुधार करने निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का शौचालय बंद मिला, जबकि परिसर में साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं थी। कक्षा एक के बच्चे बरामदे में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते मिले। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए बच्चों को कक्षाओं में बैठाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कई बच्चे बिना पोशाक के मिले। पूछने पर बच्चों ने बताया कि पोशाक योजना की राशि नहीं मिली है। प्रधानाध्यापक ने इसका कारण 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति बताया। इस पर एसडीएम ने बीईओ को पूरे मामले की जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया。

स्कूल की रसोई का लिया जायजा

एसडीएम ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने बताया कि उनकी पहल के बाद विद्यालय की व्यवस्था में सुधार शुरू हुआ है और पिछले चार दिनों से मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी पहले से बेहतर हो गई है। इसके बाद एसडीएम ने रसोईघर में बन रहे भोजन का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया। उनके साथ एडीएसओ चंदन कुमार और बीडीओ योगेंद्र पासवान ने भी भोजन किया। बच्चों ने एसडीएम का धन्यवाद देते हुए कहा कि अब ihnen अच्छा भोजन मिलने लगा है। इस पर एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि गुणवत्तापूर्ण मिड-डे-मील हर हाल में उपलब्ध कराया जाएगा।

कोट:-

विद्यालय में सुधार हो रहा है। हालांकि साफ-सफाई समेत कई खामियां अब भी दिखीं। शनिवार तक सभी कमियां दूर करने का समय दिया गया है। सोमवार को प्रशासनिक टीम फिर से विद्यालय का निरीक्षण करेगी।

-प्रवीण कुंदन, एसडीएम

सामान्य प्रश्न

एसडीएम ने किस विद्यालय का निरीक्षण किया?
एसडीएम ने मिडिल स्कूल सिमुआरा का निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसडीएम के एक्शन के बाद मिड-डे-मील की गुणवत्ता में हुआ सुधार