जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा में कई मुद्दों पर चर्चा

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी में जिला क्रिकेट संघ (एसडीसीए) की वार्षिक आमसभा में क्रिकेट के विकास, वित्तीय प्रबंधन और आगामी चयन पर चर्चा हुई। पिछली बैठक के फैसलों की पुष्टि हुई और नए कार्यकारिणी चुनाव के लिए बीसीए से नियमों की प्रतीक्षा की जा रही है। वर्तमान कार्यकारिणी को अपने कार्य को जारी रखने के लिए अधिकृत किया गया।

जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा में कई मुद्दों पर चर्चा

सीतामढ़ी, हिप्र। जिला क्रिकेट संघ (एसडीसीए) की वार्षिक आमसभा में जिले में क्रिकेट के विकास, वित्तीय प्रबंधन और आगामी संगठनात्मक रूपरेखा को लेकर कई निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक के निर्णयों की सर्वसम्मति से संपुष्टि की गई।

क्रिकेट विकास और चुनाव पर चर्चा

सभा में सत्र 2026-29 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई। सदन को अवगत कराया गया कि एसडीसीए द्वारा चुनाव दिशा-निर्देश के बारे में बीते दो माह से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) से पत्राचार किया जा रहा है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार बीसीए में नियुक्त प्रशासक के कार्यभार संभालने और उनकी सहमति के बाद ही जिला संघों के चुनाव संभव हो सकेंगे। चूंकि प्रशासक ने अभी तक औपचारिक योगदान नहीं दिया है, इसलिए सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि बीसीए अथवा प्रशासक से स्पष्ट निर्देश प्राप्त होने और चुनाव संपन्न होने तक मौजूदा कार्यकारिणी (जिसका कार्यकाल 6 अक्टूबर तक प्रभावी है) अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेगी।

सचिव का सक्रिय योगदान

साथ ही, सचिव ज्ञान प्रकाश को बीसीए से सतत संपर्क स्थापित कर पारदर्शी व लोकतांत्रिक चुनाव के लिए जल्द दिशा-निर्देश प्राप्त करने के लिए अधिकृत किया गया। सत्र के सफल संचालन पर चर्चा करते हुए सचिव ज्ञान प्रकाश ने बीसीए अंतर-जिला प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार जताया। आगामी सत्र की तैयारियों के तहत सदन ने 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2026 तक क्लब व खिलाड़ियों के निबंधन की तिथि निर्धारित की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦एसडीसीए की वार्षिक आमसभा कब हुई?−
एसडीसीए की वार्षिक आमसभा सीतामढ़ी में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा में कई मुद्दों पर चर्चा