आईटीआई में द्वितीय चरण के प्रवेश आज से होंगे

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

एससीवीटी ने आईटीआई द्वितीय चरण में प्रवेश की तिथियाँ 12 से 17 सितंबर के बीच घोषित की हैं। अभ्यर्थी चयन परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट देख सकते हैं। प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुलावा पत्र प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आईटीआई से संपर्क करें।

आईटीआई में द्वितीय चरण के प्रवेश आज से होंगे

एससीवीटी द्वारा आईटीआई द्वितीय चरण में प्रवेश की तिथि जारी कर दी गई है। द्वितीय चरण में प्रवेश 12 से 17 सितंबर तक होंगे। अभ्यर्थी अपने चयन परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट को देख सकते हैं। चयन परिणाम के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बल्केश्वर स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि अंकित करें। यदि अभ्यर्थी का चयन हुआ है। तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा जिसका प्रिंट वह प्राप्त कर सकता है। अभ्यर्थी बुलावा पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय राजकीय एवं निजी संस्थान में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की स्थिति के अनुसार स्थिर व विस्थापित दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करते हुए प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करनी होगी।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी आईटीआई में सम्पर्क कर सकता है। बता दें कि प्रथम चरण के प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईटीआई में द्वितीय चरण के प्रवेश आज से होंगे