संशोधित: 30 प्लस उम्र वालों की होगी एनसीडी स्क्रीनिंग, 16.42 लाख का लक्ष्य
हिन्दुस्तान, सासाराम
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर समेत विभिन्न गैर-संचारी रोगों की पहचान के लिए लोगों की स्क्रीनिंग व...

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोहतास में 30 वर्ष से अधिक उम्र के 16.42 लाख लोगों की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार विशेष अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर समेत विभिन्न गैर-संचारी रोगों की पहचान के लिए लोगों की स्क्रीनिंग व आवश्यक जांच की जाएगी। जिले में 365 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक संचालित होगा।


