स्काउट प्रशिक्षण शिविर में सीखे सेवा और आत्मनिर्भरता के गुर

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

शहर के हिंद इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वावलंबन और सेवा के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य था। प्रशिक्षकों ने छात्रों को विभिन्न स्काउटिंग कौशल सिखाए। प्रधानाचार्य ने स्काउटिंग के सिद्धांतों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अपनाने का आह्वान किया।

स्काउट प्रशिक्षण शिविर में सीखे सेवा और आत्मनिर्भरता के गुर

शहर के हिंद इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। शिविर में छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग के विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर उन्हें अनुशासन, स्वावलंबन, स्वच्छता और सेवा के प्रति जागरूक किया गया। जिला स्काउट प्रशिक्षक सतेंद्र कुमार और स्काउट प्रभारी एवं प्रवक्ता नसीम हुसैन ने प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को बिना बर्तन के भोजन बनाने, फूड प्लाजा तैयार करने, मीनार बनाने, कैंप फायर आयोजित करने, शिविर निर्माण और विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खन्ना ने कहा कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है।

उन्होंने छात्रों से स्काउटिंग के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। स्काउट प्रभारी नसीम हुसैन ने छात्रों से विद्यालय में आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने को कहा। उन्होंने देशप्रेम, समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। इस दौरान सरताजुल इस्लाम, ओमकार सिंह, ललित कुमार, यूसुफ अली, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्काउट प्रशिक्षण शिविर में सीखे सेवा और आत्मनिर्भरता के गुर